सदस्यता कैसे मिलती है
स्रोत: बावीसा ब्राह्मण समाज, इंदौर — नया प्रस्तावित संविधान।
- सदस्यता का प्रकार
- आजीवन सदस्य
- सदस्यता शुल्क
- ₹50 (रुपए पचास)
- स्वीकृति
- प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अनुमोदन पर
प्रक्रिया
- संस्था के उद्देश्यों एवं नियमों का अध्ययन करें।
- निर्धारित प्रारूप में परिचय पत्र के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत करें।
- आजीवन सदस्यता शुल्क ₹50 (रुपए पचास) जमा करें।
- प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अनुमोदन पर सदस्यता स्वीकृत होगी।
- आवेदन अस्वीकृत होने पर अनुशासन समिति के समक्ष अपील की जा सकती है — उसका निर्णय अंतिम होगा।
सदस्यों की योग्यता
- भारतीय नागरिक हो।
- आयु 18 वर्ष या अधिक हो।
- आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त न हो।
- सद्चरित्र हो।
- संविधान के नियमों का पालन करने हेतु संकल्पित हो।
- सदस्यता शुल्क नियमानुसार जमा किया हो।
- किसी सक्षम न्यायालय द्वारा नैतिक अपराध के प्रकरण में सिद्धदोष न हो।
- इंदौर के अतिरिक्त समाज की किसी अन्य शाखा का सदस्य न हो।
- इंदौर जिले में निवास करते हो।
- संस्था की समस्त देयता जमा कर दी हो।
सदस्यों के अधिकार
- आजीवन सदस्य साधारण सभा में मतदान कर सकते हैं तथा प्रत्याशी, प्रस्तावक व समर्थक हो सकते हैं।
- सदस्य के परिवार के सभी परिजन साधारण सभा में भाग ले सकते हैं और सुझाव दे सकते हैं; मतदान का अधिकार केवल सदस्य को होगा।
- मतदान का अधिकार उसी सदस्य को होगा जिसने संस्था की समस्त देयता जमा कर दी हो।
Ready to Join?
सदस्यता हेतु ऑनलाइन आवेदन करें।
Already a Member?
सदस्य यहाँ से साइन इन करें।
Bawisa Brahmin Samaj